गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2 में एक अपार्टमेंट के बाहर ट्रांसफार्मर में लगी आग, चपेट में आई गाड़ी
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2 में एक अपार्टमेंट के बाहर ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसने पास में खड़ी गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना स्थानीय निवासियों ने तुरंत दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर और गाड़ी में लगी आग को बुझाया।