गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन पुलिस ने एक अभियुक्त को 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ बंगाली कॉलोनी से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने एक अभियुक्त मोहम्मद रफीक को 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ बंगाली कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष शालीमार गार्डन ने बताया कि यह बंगाली कॉलोनी में आने जाने वाले लोगों को गांजा बेचता है और इसे बेचकर जो पैसा मिलता है, उससे अपने परिवार का खर्च चलता है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ 2 मुकदमे पंजीकृत है।