ओरमांझी: बीआईटी मेसरा इलाके में चोरी के दो मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
बीआईटी मेसरा इलाके में चोरी के दो मामलों में पांच आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवार की रात करीब आठ बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि पहला मामला बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र का है, जहां चोरों ने लोहे के दो दरवाजे और खिड़की की ग्रिल चोरी कर ली। वहीं दूसरे मामले में चोरों ने एल्युमिनियम के तार, इनवर्टर मशीन, बैटरी, मोटर पंप, सि