बड़ू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर झारखंड राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने शिव ध्वज फहराकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना जागृत करते हैं।