इरबा स्थित फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में रविवार दोपहर करीब दो बजे 22वीं लैंप लाइटिंग और कैंपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुईं। इस अवसर पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सेवा का मार्ग आसान नहीं होता, यह संघर्ष और त्याग का मार्ग है।