सहजनवा: सहजनवा में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद, नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके बेटों पर परिवार को पीटने का आरोप, 5 घायल
गोरखपुर के सहजनवा में दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा करने का विवाद हिंसक हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह के पति और भाजपा नेता देवनारायण सिंह तथा उनके दो पुत्रों पर ट्रैक्टर मालिक के घर में घुसकर मारपीट का आरोप है। ट्रैक्टर मालिक बबलू यादव का पैर इस हमले में टूट गया। उनकी पत्नी इंदु देवी, मां राजमती देवी, पुत्र नितिन यादव और पुत्री अंकिता भी घायल हुए हैं।