सहजनवा: सहजनवा तहसील में गुरु पूर्णिमा पर अधिवक्ताओं का मिलन, वरिष्ठ वकीलों ने युवा साथियों को दिया मार्गदर्शन
सहजनवा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के मीटिंग हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अधिवक्ताओं ने अपने गुरुजनों का फूल मालाओं से स्वागत किया। शिष्यों ने गुरुओं को अंग वस्त्र और मिष्ठान भेंट कर आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने युवा साथियों को नए कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने निरंतर अध्ययन और सीखने पर जोर दिया।