सहजनवा: सहजनवा इलाके के बनौली में नौकरी का झांसा देकर युवक से ₹25 हजार की ठगी, एसएसपी के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
सहजनवां थाना क्षेत्र के बनौली गांव में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक युवक से 25,000 रुपये की ठगी की गई है। आरोपियों ने युवक को एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन के नाम पर युवक से रकम वसूल की।