सहजनवा: गीडा इलाके के दाना पानी रेस्टोरेंट के पास मिला अज्ञात शव, मृतक के सिर पर चोट के निशान और हाथ पर गुदा हुआ बलदेव सिंह नाम
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। घटना सेक्टर 15 स्थित एक रेस्टोरेंट के पास की है। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। युवक की पहचान का एकमात्र सुराग उसके दाहिने हाथ पर गुदा बलदेव सिंह नाम है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।