सहजनवा: गीडा इलाके के फरसाडार पुल के पास कपड़ा बेचने वाली युवती से हुआ रेप, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक अपराध की घटना सामने आई। फरसाडार पुल के पास फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता संत कबीर नगर जनपद के दुधारा थाना क्षेत्र की निवासी है। युवती हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बढ़यावीर गांव में कपड़ा बेचकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई।