सहजनवा: पिपरौली में मोहर्रम के दिन भड़काऊ भाषण देने वाले 3 उपद्रवियों ने मुर्गा बनकर मांगी माफी, वीडियो हुआ वायरल
गीडा क्षेत्र मे मोहर्रम के दिन भड़काऊ भाषण देने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उपद्रवी भड़काऊ भाषण देकर लोगों को दंगा के लिए भड़काने का प्रयास किया गया था। इस दौरान ओवैसी के 15 मिनट वाले विवादित भाषण की याद दिलाते हुए सिर्फ 5 मिनट की मांग कर रहे थे। वीडियो सामने आते ही गीडा पुलिस ने भड़काऊ भाषण देकर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले 3 लोगो को पकड़ा था।