उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं बलिया नगर विधायक दयाशंकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में प्रस्तुत किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
बलिया में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले यह सिद्ध करें कि वह ब्राह्मण हैं या नहीं, उसके बाद परशुराम बनने की कोशिश करें।
मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक प्रतीकों और आराध्यों का उपयोग कर रही है। यह बयान उस विवाद के बीच आया है जब राहुल गांधी के जन्मदिन पर वाराणसी में उन्हें प्रतीकात्मक रूप से भगवान परशुराम के रूप में दिखाया गया था।
#Balliakhabar #DayashankarSingh
#Ballia #RahulGandhi