बलिया में छठ महापर्व के अवसर पर सोमवार की सुबह होने वाले प्रातःकालीन अर्घ्य और पूजा-अर्चना को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा पूरी रात भ्रमणशील रहे। दोनों अधिकारियों ने थाना कोतवाली क्षेत्र के महावीर घाट सहित जनपद के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने घाटों और नदी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था की स्थिति देखी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बलिया पुलिस पूरी रात मुस्तैद रही। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में घाटों पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम किए गए।
#Ballia #Balliakhabar #chathpuja #BalliaDM #balliasp