चौसा: चौसा में तीन डिसमिल जमीन के लिए अंचल में उमड़ी भीड़, अब तक 1500 आवेदन
Chausa, Buxar | Sep 28, 2026 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा गृह विहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन निशुल्क देने की घोषणा के बाद चौसा अंचल कार्यालय में आवेदकों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को आरटीपीएस काउंटर पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। प्रखंड की सभी पंचायतों से लोग आवेदन जमा करने पहुंच रहे हैं।