बरेली: स्मार्ट विलेज परियोजना में मध्यप्रदेश से जनकपुर का चयन, कलेक्टर विश्वकर्मा ने पहुंचकर की समीक्षा बैठक
Baraily, Raisen | Mar 12, 2026 वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा ’विकसित भारत@2047’ के तहत “स्मार्ट विलेज“ परियोजना के अंतर्गत रायसेन जिले के जनकपुर गांव का चयन किया गया है। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गुरूवार को बाड़ी विकासखण्ड के चयनित ग्राम जनकपुर पहुंचकर परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ चर्चा की गई।