आगर: जिला अस्पताल पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर आर एल पंवार हुए सेवानिवृत्त, साथियों ने दी विदाई
आगर जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर आर. एल. पंवार सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर शाम 5 बजे चौकी पर पदस्थ हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र देवड़ा ओर अन्य साथियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके सेवा कार्यों की सराहना की। सेवानिवृत्ति समारोह पुलिस चौकी परिसर में आयोजित किया गया।