आगर: बाबा बैजनाथ मंदिर के बाणगंगा नदी तट से जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू
वर्षा जल की बूंद-बूंद बचाने “जल गंगा संवर्धन“ महा अभियान का रविवार सुबह 11 बजे गुड़ी पड़वा पर आगर म जिले में बाबा बैजनाथ धाम स्थित बाणगंगा नदी पर सामूहिक श्रमदान के साथ शुभारम्भ हुआ। अभियान के तहत जिले की सभी नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतो में एक - एक जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य प्रारंभ किए गए।