आगर: आगर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया, ईदगाह में अदा की गई विशेष नमाज
आगर में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां सुबह 9 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद के पेश इमाम मुबारिक आलिम साहब के द्वारा ईदगाह पर ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर खुत्बा सुनाया गया व अंत में देश के लिए अमन चैन की दुआ की गई। इसके साथ ही समस्त समाजजनों के द्वारा एक दूसरे को गले लगा कर ईद की शुभकामनाएं दी गई।