आगर: आगर-उज्जैन मार्ग पर पॉलिटेक्निक के पास 40 वर्षीय बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, आगर जिला अस्पताल में किया उपचार
आगर उज्जैन मार्ग पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप रविवार शाम 6 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक चालक एक 40 वर्षीय श्याम सिंह निवासी घोंसला को टक्कर मारी दी जिन्हें उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया है। बता दे कि बाइक चालक रविवार साप्ताहिक हाट बाजार में आया था और वापस अपने घर जा रहा था।