दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को बेगूं-काटूंदा रोड स्थित कृषि मंडी के पास वाहनों के आवागमन को लेकर मोहित डांगी एवं होमगार्ड के बीच विवाद हुआ था। कथित तौर पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के साथ धक्का-मुक्की की गई। बाद में मोहित डांगी एवं उसका भाई मिलन डांगी थाना बेगूं पहुंचे, जहां कथित तौर पर दोनों द्वारा ड्यूटी ऑफिसर के साथ गाली-गलौज एवं अभद्रता करते हुए कंधे पर लगे वर्दी के स्टार खींचने तथा मारपीट की घटना की गई।
घटनाक्रम से संबंधित सीसीटीवी फुटेज मे मोहित डांगी द्वारा होमगार्ड को अपने साथ ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे है।
इस संबंध में थाना बेगूं पर प्रकरण संख्या 267/26 दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। दोनों आरोपियों को 31 अक्टूबर 2026 को जमानत मिली है।
प्रकरण में सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अध