पाली: पाली स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर सावन माह के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का लगा तांता, लगभग 50,000 लोग पहुंचे
Pali, Lalitpur | Aug 17, 2026 पाली स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावण मास के तीसरे सोमवार को पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम करीबन 5:00 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं एवं लगभग चार दर्जन से अधिक गांव के कांवरियों ने नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की।