बैरसिया: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में ‘प्रवासी सेनानी वीथि’ का लोकार्पण कर अवलोकन किया
Berasia, Bhopal | Aug 14, 2026 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में ‘प्रवासी सेनानी वीथि’ का लोकार्पण एवं अवलोकन किया। यह भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में प्रवासी भारतीयों के त्याग, बलिदान और योगदान की गौरवगाथा को समर्पित है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।