बक्सर: BJP युवा जिलाध्यक्ष ने नगर परिषद की कार्यशैली पर उठाए सवाल, रामरेखा घाट गेट के निर्माण को बताया जन विरोधी और धर्म विरोधी
Buxar, Buxar | Jan 12, 2025 भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने बक्सर नगर परिषद के कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि नगर परिषद का रवैया जनविरोधी व धर्म विरोधी है। पूरे खरमास को टालते हुए रामरेखा घाट पर आयोजित होने वाले मकर संक्रांति के स्नान के समय रामरेखा घाट के गेट को बनाने का शुरू किया गया है।