टीकमगढ़: सेल सागर चौराहे पर बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई थी मारपीट, पुलिस ने कराया समझौता
टीकमगढ़ में बाइक टकराने को लेकर हुआ विवादः बीच सड़क पर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने कराया समझौता शहर के सेल सागर चौराहे पर बाइक टकराने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के साथ बीच सड़क पर जमकर मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो से पुलिस ने लड़कों की पहचान की और दोनों को पकड़कर कोतवाली थाने ले आए।