Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
No video available

मखाना महोत्सव में लोगों को लुभा रहा है Shhe नामक स्टॉल, कई फिलेवर में मौजूद है मखाना #मखाना

Patna Rural, Patna | Aug 3, 2024

MORE NEWS

आज दिनांक 11.08.2026 को 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत रोहतास जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदर अस्पताल सासाराम परिसर में सिविल सर्जन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने तिरंगा रैली निकाली।

वहीं, शिक्षा विभाग द्वारा लगातार तीसरे दिन जिले के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली, तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता, तिरंगा रैली सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने महापुरुषों के चित्र बनाकर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजनों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

#HarGharTiranga

आज दिनांक 11.08.2026 को 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत रोहतास जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदर अस्पताल सासाराम परिसर में सिविल सर्जन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने तिरंगा रैली निकाली। वहीं, शिक्षा विभाग द्वारा लगातार तीसरे दिन जिले के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली, तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता, तिरंगा रैली सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने महापुरुषों के चित्र बनाकर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजनों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। #HarGharTiranga

Patna, Bihar | Aug 11, 2026

आज दिनांक 11.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र, रोहतास में संचालित बास्केटबॉल एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षण केन्द्र की व्यवस्थाओं एवं खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा, प्रशिक्षण तथा खेल परिसर की आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में खिलाड़ियों का मासिक स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने, हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने तथा आवश्यकतानुसार ब्लीचिंग पाउडर की व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर थाना स्तर से सुबह एवं शाम नियमित गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों की शिक्षा और खेल प्रशिक्षण के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इसके लिए बच्चों के खेल प्रशिक्षण में शामिल होने के अनुरूप परीक्षा का अलग समय निर्धारित करने पर भी बल दिया गया, ताकि उनकी पढ़ाई एवं खेल प्रशिक्षण दोनों प्रभावित न हों।

खेल परिसर में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए खेल मैदान, नाला, फेंसिंग तथा आसपास उगी झाड़ियों एवं पेड़-पौधों की नियमित साफ-सफाई कराने तथा सप्ताह में दो दिन मच्छर लार्विसाइड का छिड़काव कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

खिलाड़ियों के लिए पेयजल की समुचित उपलब्धता पर भी विशेष जोर दिया गया। खेल मैदान में बंद पड़े मोटर की मरम्मत कराकर पेयजल एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा खिलाड़ियों के लिए आरओ एवं वाटर कूलर की व्यवस्था की समीक्षा की गई।

आवासीय परिसर में विद्युत वायरिंग एवं विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित एवं दुरुस्त रखने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने केन्द्र में अनधिकृत रूप से प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं अथवा व्यक्तियों पर रोक लगाने तथा केवल अधिकृत व्यवस्था के तहत ही प्रशिक्षण संचालित कराने को कहा।

खेल मैदान के ट्रैक के समतलीकरण के लिए रोलिंग एवं ग्रेडिंग कराने, बास्केटबॉल कोर्ट एवं फेंसिंग की मरम्मत तथा अन्य आवश्यक रख-रखाव कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में भी निर्देश दिए गए। बैठक में प्रशिक्षण केन्द्र से संबंधित अन्य आवश्यक विषयों पर भी चर्चा की गई तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर बल दिया गया।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से जिले के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलेगा। इसलिए प्रशिक्षण केन्द्र में आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं खेल उपकरणों के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

#IPRD
#Rohtas
#BiharGovernment 
#DistrictAdministration
#SportsDevelopment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 11.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र, रोहतास में संचालित बास्केटबॉल एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षण केन्द्र की व्यवस्थाओं एवं खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा, प्रशिक्षण तथा खेल परिसर की आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में खिलाड़ियों का मासिक स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने, हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने तथा आवश्यकतानुसार ब्लीचिंग पाउडर की व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर थाना स्तर से सुबह एवं शाम नियमित गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों की शिक्षा और खेल प्रशिक्षण के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इसके लिए बच्चों के खेल प्रशिक्षण में शामिल होने के अनुरूप परीक्षा का अलग समय निर्धारित करने पर भी बल दिया गया, ताकि उनकी पढ़ाई एवं खेल प्रशिक्षण दोनों प्रभावित न हों। खेल परिसर में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए खेल मैदान, नाला, फेंसिंग तथा आसपास उगी झाड़ियों एवं पेड़-पौधों की नियमित साफ-सफाई कराने तथा सप्ताह में दो दिन मच्छर लार्विसाइड का छिड़काव कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। खिलाड़ियों के लिए पेयजल की समुचित उपलब्धता पर भी विशेष जोर दिया गया। खेल मैदान में बंद पड़े मोटर की मरम्मत कराकर पेयजल एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा खिलाड़ियों के लिए आरओ एवं वाटर कूलर की व्यवस्था की समीक्षा की गई। आवासीय परिसर में विद्युत वायरिंग एवं विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित एवं दुरुस्त रखने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने केन्द्र में अनधिकृत रूप से प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं अथवा व्यक्तियों पर रोक लगाने तथा केवल अधिकृत व्यवस्था के तहत ही प्रशिक्षण संचालित कराने को कहा। खेल मैदान के ट्रैक के समतलीकरण के लिए रोलिंग एवं ग्रेडिंग कराने, बास्केटबॉल कोर्ट एवं फेंसिंग की मरम्मत तथा अन्य आवश्यक रख-रखाव कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में भी निर्देश दिए गए। बैठक में प्रशिक्षण केन्द्र से संबंधित अन्य आवश्यक विषयों पर भी चर्चा की गई तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से जिले के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलेगा। इसलिए प्रशिक्षण केन्द्र में आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं खेल उपकरणों के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। #IPRD #Rohtas #BiharGovernment #DistrictAdministration #SportsDevelopment Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Aug 11, 2026

आज दिनांक 11.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में नीलामपत्रवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले में लंबित एवं निष्पादित नीलामपत्रवाद मामलों की अद्यतन स्थिति, ऑनलाइन डाटा की प्रविष्टि, वसूली की प्रगति तथा लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक नीलामपत्रवाद के नोडल पदाधिकारी मोहम्मद जफर हसन द्वारा जिले में संचालित नीलामपत्रवाद मामलों से संबंधित समेकित आंकड़े, लंबित मामलों की स्थिति, वसूली की प्रगति तथा संबंधित पदाधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी प्रमाण-पत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके न्यायालय में लंबित/निष्पादित सभी नीलामपत्रवाद मामलों से संबंधित आवश्यक विवरण एवं अभिलेखों को निर्धारित ऑनलाइन प्रणाली में ससमय एवं त्रुटिरहित रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन डाटा में मामले की वर्तमान स्थिति स्पष्ट रूप से परिलक्षित होनी चाहिए। लंबित, निष्पादित, वसूलीधीन तथा अन्य श्रेणी के मामलों का डाटा नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए, ताकि जिले में नीलामपत्रवाद मामलों की वास्तविक स्थिति की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में उपलब्ध अभिलेखों की जांच, संबंधित पक्षों को नियमानुसार नोटिस/सूचना, आपत्ति एवं सुनवाई की प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूरी की जाए। अनावश्यक रूप से लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए निष्पादन योग्य मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन एवं देय राशि की वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए तथा मासिक स्तर पर लंबित मामलों, निष्पादित मामलों एवं वसूली की स्थिति का अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि नीलामपत्रवाद मामलों में अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी संबंधित पदाधिकारी नियमों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने बैंक से जुड़े नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्देशित किया रजिस्टर 9 एवं 10 को अद्यतन करना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सेटलमेंट ऑफिसर सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं नीलामपत्रवाद से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 11.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में नीलामपत्रवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले में लंबित एवं निष्पादित नीलामपत्रवाद मामलों की अद्यतन स्थिति, ऑनलाइन डाटा की प्रविष्टि, वसूली की प्रगति तथा लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक नीलामपत्रवाद के नोडल पदाधिकारी मोहम्मद जफर हसन द्वारा जिले में संचालित नीलामपत्रवाद मामलों से संबंधित समेकित आंकड़े, लंबित मामलों की स्थिति, वसूली की प्रगति तथा संबंधित पदाधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी प्रमाण-पत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके न्यायालय में लंबित/निष्पादित सभी नीलामपत्रवाद मामलों से संबंधित आवश्यक विवरण एवं अभिलेखों को निर्धारित ऑनलाइन प्रणाली में ससमय एवं त्रुटिरहित रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन डाटा में मामले की वर्तमान स्थिति स्पष्ट रूप से परिलक्षित होनी चाहिए। लंबित, निष्पादित, वसूलीधीन तथा अन्य श्रेणी के मामलों का डाटा नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए, ताकि जिले में नीलामपत्रवाद मामलों की वास्तविक स्थिति की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में उपलब्ध अभिलेखों की जांच, संबंधित पक्षों को नियमानुसार नोटिस/सूचना, आपत्ति एवं सुनवाई की प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूरी की जाए। अनावश्यक रूप से लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए निष्पादन योग्य मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन एवं देय राशि की वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए तथा मासिक स्तर पर लंबित मामलों, निष्पादित मामलों एवं वसूली की स्थिति का अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि नीलामपत्रवाद मामलों में अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी संबंधित पदाधिकारी नियमों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने बैंक से जुड़े नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्देशित किया रजिस्टर 9 एवं 10 को अद्यतन करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सेटलमेंट ऑफिसर सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं नीलामपत्रवाद से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। #IPRD Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Aug 11, 2026

आस्था, विश्वास और समर्पण का एक पावन संगम!

#shravanimela2026 #guptadham #rohtas #sawan2026 #bihar

आस्था, विश्वास और समर्पण का एक पावन संगम! #shravanimela2026 #guptadham #rohtas #sawan2026 #bihar

Patna, Bihar | Aug 11, 2026

आज दिनांक 11.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवाएं के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रखंडों में संचालित योजनाओं की प्रगति एवं कार्यान्वयन की स्थिति से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पोषक क्षेत्र के प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से FRS के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित भूमि संबंधी सभी समस्याओं का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। 

#IPRD
#ICDS
#DistrictAdministration 
#BiharGovernment 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 11.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवाएं के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रखंडों में संचालित योजनाओं की प्रगति एवं कार्यान्वयन की स्थिति से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पोषक क्षेत्र के प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से FRS के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित भूमि संबंधी सभी समस्याओं का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। #IPRD #ICDS #DistrictAdministration #BiharGovernment Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Aug 11, 2026