जमुई: कचहरी चौक स्थित एक्सिस बैंक के पास से बाइक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Aug 12, 2024 शहर के कचहरी चौक स्थित एक्सिस बैंक के पास से अज्ञात चोरों ने एक बजाज डिस्कवर बाइक की चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़ित झाझा प्रखंड क्षेत्र के करहरा वार्ड संख्या चार निवासी अजय यादव ने बताया कि वह न्यायालय के कार्य से जमुई कोर्ट आया और एक्सिस बैंक के नीचे वह अपने डिस्कवर बाइक को लगाकर कोर्ट चला गया। जब वह दोपहर निकला तो देखा कि डिस्कवर बाइक उसकी चोरी हो चुकी है