खरगापुर: खरगापुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों से 27 लीटर अवैध शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अवैध जुआ सट्टा शराब मादक पदार्थ का विक्रय एवं परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्धचित किया गया है। इसी क्रम में खरगापुर थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बेचते हुए पाए जाने पर दो आरोपियों से 27 लीटर अवैध शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त की है। आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है।