खरगापुर: खरगापुर के बडेरा गांव में कुएं में गिरकर चार भैंसों की मौत, पोस्टमार्टम किया गया
मामला खरगापुर क्षेत्र अंतर्गत बडेरा गांव का है जहां पर चार भैंसों की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि 10 नवंबर को सत्येंद्र यादव बृजेश यादव और नरेंद्र यादव की भैंसे गुम हो गई थी जिसकी खोजबीन किसानों ने आसपास की थी। सोमवार सुबह देखा गया कि जुगला कुशवाहा के खेत के पास कुएं में डूबने से चार भैंसों की मौत हो चुकी थी।