खरगापुर: श्यामपुरा गांव में एक महिला के साथ हुई मारपीट, CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर
खरगापुर क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में एक महिला के साथ मारपीट की गई है। श्यामपुरा गांव निवासी सुशीला नाम की महिला के परिजन का कहना है कि महिला के साथ गांव के तीन लोगों ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट की जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया।