खरगापुर: खरगापुर रोड पर बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
खरगापुर रोड पर आज एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई । पिपरा गांव निवासी सीमा अहिरवार नाम की महिला अपने पति के साथ बाइक से खरगापुर से अपने गांव की ओर आ रही थी, रास्ते में खरगापुर रोड पर एक बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।