जामा: झनकपुर के लोरीघाघर गांव में दो साल से बाॅंस की सहारे चल रही बिजली, हादसे का खतरा कायम
Jama, Dumka | Nov 9, 2026 झनकपुर के लोरीघाघर गांव में आंधी-बारिश में टूटे बिजली पोल के कारण दो साल से ग्रामीण बांस पर बिजली टंगे तार से चलाने को मजबूर हैं। सांसद प्रतिनिधि ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जल्द नया पोल लगाने की मांग की है।