जयसिंहनगर: पहाड़िया मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 5 लोग हुए घायल
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़िया मुख्य मार्ग में शुक्रवार की शाम 5 बजे अनियंत्रित ऑटो के पलटने से ऑटो में सवार 5 लोगों के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है सूचना प्राप्त हुई कि पहाड़िया मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो सवार 5 लोग घायल हो गए है।