जयसिंहनगर: पहाड़िया में महिला के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
जिले के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़िया में महिला के साथ मारपीट करने का मामला गुरुवार की दोपहर 1 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है फरयादिया सुरतनिया पति शिवबदन भुरतिया निवासी पहाड़िया ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ जादू टोना के शक में शशिकला भुरतिया व दो अन्य व्यक्तियों ने गाली गलौच देकर मारपीट किया है।