प्रतापगढ़: लोकैयापुर गांव के निवासी युवक की हालत गंभीर, जहरीला पदार्थ पीने से हुआ ऐसा
लोकैयापुर गांव निवासी विशाल सरोज पुत्र बृजलाल सरोज 22 वर्ष घर में किसी बात से नाराज़ होकर शुक्रवार की शाम जहरीला पदार्थ पीने से अचेत अवस्था में पड़ा था। माता पिता खेत की तरफ गये थे। विशाल का बड़ा भाई अरुण बाजार गया था। शाम 6 बजे घर पहुंचा तो विशाल की हालत देख चीखने चिल्लाने लगा जिससे आस पास के लोग दौड़े तो उसके मुंह से झाग निकल रही थी।