आबू रोड: आबूरोड के तहलेटी वन विभाग कार्यालय के नजदीक हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, कार और एक्टिवा के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के तहलेटी स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने सोमवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।हादसा कार और एक्टिवा के बीच जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ। हादसे में एक्टिवा सवार माउंट आबू निवासी विपिन बंसल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल विपिन बंसल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।