रफीगंज: ढोसिला गांव में घर में घुसकर मारपीट, 10 हजार रुपये नकद और सोने का चैन ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
रफीगंज प्रखंड के ढोसिला गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और नकदी व सोने का चैन ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कासमा थाना क्षेत्र के महुआईन गांव निवासी 19 वर्षीय पप्पू कुमार ने रफीगंज थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शुक्रवार संध्या 7 बजे रफीगंज थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।