उनियारा: उनियारा में कांग्रेस टिकट के दावेदार कल, बुधवार को जमा कर सकेंगे आवेदन
Uniara, Tonk | Oct 13, 2026 उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र के कांग्रेस टिकट के दावेदार कल बुधवार को आवेदन जमा करा सकेंगें ।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश धाकड़ ने बताया कि जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए जिन दावेदारों ने ओनलाइन आवेदन किया है। वह आवेदन की प्रति बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जैन नसियां उनियारा में जमा करा सकते हैं।