भरमौर में गूंजेगी मास्टर सलीम की आवाज
16 सितंबर को चौरासी मंदिर परिसर में जातर मेले की शाम होगी खास
भरमौर। भरमौर में आयोजित जातर मेले की सांस्कृतिक संध्या इस बार खास रहने वाली है। प्रसिद्ध पंजाबी गायक मास्टर सलीम 16 सितंबर को ऐतिहासिक चौरासी मंदिर परिसर में अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।
मास्टर सलीम की दमदार आवाज और पंजाबी गीतों का अंदाज दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर सकता है। उनके कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जातर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मास्टर सलीम की प्रस्तुति शाम का मुख्य आकर्षण रहने की उम्मीद है।
PANGI LIVE NEWS
आपकी आवाज सच के साथ, पांगी लाइव न्यूज़ हमेशा आपके साथ।
Chamba, Chamba | Sep 15, 2026