संपतचक: गोपालपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
पटना। राजधानी पटना में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गोपालपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर उनके इंजन, चेचिस और टायर समेत अन्य पार्ट्स अलग-अलग जगहों पर बेचने और खरीदने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय मोटरसाइकिल च