लालगंज: रेही निवासी गंगासागर की बाइक घर पर खड़ी, वाराणसी में हो रहा चालान, दूसरी बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हो रहा इस्तेमाल
लालगंज क्षेत्र के रेही गांव निवासी गंगासागर पुत्र रघुवीर ने शुक्रवार 11:00बजे दिन बताया कि हमारी बाइक एचएफ डीलक्स घर पर खड़ी रहती है। जब से नई मोटरसाइकिल लिया हूं तब से मै बाइक लेकर वाराणसी नहीं गया न तो दूसरे को बाइक दिया। फिर भी हमारे बाइक नंबर पर वाराणसी में चालान काटा गया हैं। उन्होंने बताया कि वाराणसी पुलिस ने उन्हें फोन कर बाइक के बारे में पूछताछ किया।