टाटीझरिया: दारू के पूरणाडीह में अकेला हाथी का आतंक, वन विभाग से लुकाछिपी जारी, ग्रामीणों की उड़ी नींद
दारू के पूरणाडीह में अकेला हाथी का आतंक, वन विभाग संग लुकाछिपी, ग्रामीणों की उड़ी नींद। दारू के पूरणाडीह और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से एक अकेला जंगली हाथी ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। दिन ढलते ही हाथी की आहट से लोगों की नींद उड़ गई है और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने हाथी से हुए नुकसान का मुआवजा और खदेडने की मांग की है।