बलरामपुर: फाइलेरिया की रोकथाम के लिए 10अगस्त से चलेगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम, सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में जनपद में 10 अगस्त से 2 सितंबर तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस हेतु जनपद स्तरीय परशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कार्यक्रम एवं दवा के सेवन एवं सावधानी के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।