बलरामपुर: बनकटवा खुर्द में बलरामपुर स्टेट की तरफ से बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री
जनपद बलरामपुर में अत्यधिक वर्षा तथा बाढ़ के कारण प्रभावित हुए परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए बलरामपुर के महाराजा बहादुर जयेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा ग्राम बनकटवा खुर्द राहत सामग्री बांटी गई।37 अत्यन्त निर्धन परिवारो को बलरामपुर र्धमकार्य निधि ट्रस्ट के द्वारा तिरपाल, चद्दर, साड़ी, कालीन,आदि का वितरण बाढ़ पीड़ित ग्राम वासियों को किया गया।