बलरामपुर: जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर में पहुंचकर विद्यालय का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर पहुंचकर वहां छात्र-छात्राओं को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिला अधिकारी द्वारा क्लासरूम में बच्चों को सफलता के टिप्स भी दिए गए उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने विद्यालय में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु नियमित स्वास्थ्य कैंप लगाए जाने का भी निर्देश दिया।