बलरामपुर: पन्नालाल सरावगी लायंस नेत्र चिकित्सालय में लायंस क्लब बलरामपुर द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
लायंस क्लब बलरामपुर द्वारा पन्नालाल सरावगी लायंस नेत्र चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 15 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से कुछ लोगों का रक्तदान संभव नहीं हो सका जिससे वह इस नेक कार्य में अपने सहभागिता से वंचित रह गए । आलोक अग्रवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा रक्तदान से बड़ा पूर्ण का काम कोई नहीं है।