बलरामपुर: नगर पालिका अध्यक्ष ने मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर झारखंडी मंदिर पर मानसरोवर का किया निरीक्षण
नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष ने मोहर्रम एंव कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए झारखंडी मानसरोवर के साफ सफाई के कार्य का निरीक्षण कर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कर्बला और झारखंडी मंदिर के मान सरोवर की सफाई सही तरीके से किया जाय किसी भी प्रकार की लापरवाही न करे।