नावानगर: लोकपुर गांव में बिजली चोरी करते चार लोगों को जेई ने पकड़ा, जेई ने जुर्माना की राशि निर्धारित कर प्राथमिकी कराई दर्ज
लोकपुर गांव में बिजली चोरी करते चार लोगों को जेई बिपिन किशोर ने पकड़ा है। चारों पर जेई ने जुर्माना की राशि निर्धारित कर रविवार को सोनवर्षा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जेई ने बताया कि डुमरांव एसडीओ राकेश कुमार दुबे को सूचना मिली थी कि लोकपुर गांव में बिजली चोरी हो रही है।