लखीसराय: उत्पाद थाना लखीसराय पुलिस ने 4 जगहों पर छापेमारी कर 4 शराब तस्करों व 6 शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा बुधवार अपराह्न 3:09 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार जिले में 4 जगहों छापेमारी कर 4 शराब तस्कर एवं 6 शराबी को गिरफ्तार किया गया. किऊल थाना क्षेत्र में मुरकट्टा स्थान, लखीसराय संतर मोहल्ला, बीरुपुर थाना क्षेत्र में पाली गांव गांव से शराब तस्कर तथा लखीसराय, बड़हिया सहित अन्य जगहों से कुल 6 शराबी को गिरफ्तार किया गया.