भगवानपुर: दामोदरपुर में भाभी ने बाइक की चाबी देने से किया इनकार तो नाराज देवर ने गर्दन पर चाकू से किया वार, हालत नाजुक
भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में भाभी द्वारा बाइक की चाबी देने से इनकार करने पर नाराज देवर ने अपनी गर्दन पर चाकू से वार कर लिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।