चरखारी: चरखारी में सीएमओ के औचक निरीक्षण में 2 डॉक्टर समेत 4 स्वास्थ्य कर्मी गायब, वेतन रोकने के निर्देश से मचा हड़कम्प
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरहरी में सीएमओ डॉक्टर विनय कुमार के औचक निरीक्षण में हड़कम्प मच गया। निरीक्षण के दौरान 2 डॉक्टर, 1 लैब टेक्नीशियन और 1 स्टाफ नर्स ड्यूटी से गायब मिले। सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए डॉ. रोहित ललित रेखा सिंह, डॉ. अरुण यादव, लैब टेक्नीशियन अभिषेक चौबे और स्टाफ नर्स अभिषेक कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए।